नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
जगदीशपुर, भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा बैट्री चोरियों के 05 अभियोगों का अनावरण
04 नफर अन्तर्जनपदीय शातिर बैट्री चोर गिरफ्तार, चोरी की कुल 16 बैट्रियां (विभिन्न कम्पनियों की) व 01 तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं चोरी की घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार बरामद
अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार यादव मय हमराह, थानाध्यक्ष भाले सुल्तान शहीद स्मारक मय हमराह व उप निरीक्षक अनूप कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम जनपद अमेठी मय हमराह देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अर्टिगा कार सवार 04 अभियुक्तों फहीम पुत्र वसीम निवासी औरंगाबाद खालसा थाना आशियाना जनपद लखनऊ, गोलू उर्फ शनी कश्यप पुत्र मंगल कश्यप निवासी बझेरा थाना शोहरामऊ जनपद उन्नाव हालपता पकरी पुल थाना आशियाना जनपद लखनऊ, अंकित कुमार पुत्र सुनील कुमार गौतम निवासी द्वारिका प्रोजेक्ट पोस्ट कोडा जहानाबाद थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर, नितिन शाहू पुत्र महेश शाहू निवासी आशियाना सेक्टर एम-01 मकान नं0 1080 थाना आशियाना जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त फहीम की तलाशी से 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व अर्टिगा कार की तलाशी से 06 बैट्रीयां विभिन्न कम्पनियों की बरामद हुई ।बरामद बैट्रीयों के बारे मे पूछने पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि यह बैट्री चोरी की है जिसे वह सभी लोग मिलकर काफी समय से आस पास के क्षेत्र से बैट्री चोरी करके रखे हैं । बरामद बैट्री के अलावा 10 बैट्रीयां अन्य चोरी की खंडहर में रखे हैं । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर जामो मोड के पास खंडहर से 10 बैट्रीयां बरामद हुई । 06 बैट्रीयां दिनांक 03/04.04.2026 को थानाक्षेत्र गौरीगंज से चोरी किये थे व अन्य 10 बैट्रीयां दिनांक 27/28.03.2026 की रात्रि ग्राम लिढियावा, रानीगंज के पास, जामो रोड रानीगंज के पास से चोरी किये थे । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई ।
जनपद अमेठी के थानाक्षेत्र गौरीगंज, जगदीशपुर व भाले सुल्तान शहीद स्मारक में हुई चोरियों के संबंध में संबंधित थानों पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित है । उक्त चोरियों का अनावरण करते हुए चोरियों से संबंधित बैट्रियों की बरामदगी की गयी है व अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोगों में धारा 317(2) की बढोत्तरी की गयी । उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा थाना जगदीशपुर, थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक व स्वाट/सर्विलांस टीम को 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया ।
amethi police lucknow crime news चोरी का खुलासा सर्विलांस टीम Four Accused Arrested अवैध तमंचा बरामद Theft Case Solved अमेठी पुलिस Jagdishpur Amethi जगदीशपुर अमेठी बैट्री चोरी गिरोह battery theft gang 4 आरोपी गिरफ्तार स्वाट टीम अमेठी SWAT team Amethi surveillance team UP Police Operation Chakravyuh गौरीगंज थाना Gauriganj police station रानीगंज अमेठी Raniganj Amethi जामो रोड अमेठी Jamo Road Amethi लखनऊ अपराध उन्नाव फतेहपुर अपराध Unnao Fatehpur crime चोरी की बैटरियां बरामद stolen batteries recovered अर्टिगा कार बरामद Ertiga car seized illegal weapon recovered


Comments