Haryana: हरियाणा में कांग्रेस नेताओं-पुलिस के बीच झड़प, मनरेगा योजना को लेकर हो रहा था प्रदर्शन

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा विधानसभा के घेराव के लिए निकले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की चंडीगढ़ में पुलिस के साथ झड़प हो गई। मनरेगा योजना में बदलाव के विरोध में पार्टी नेता सेक्टर-9 स्थित कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए थे। यहां से हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में पैदल मार्च शुरू किया गया।

जैसे ही कार्यकर्ता आगे बढ़े, सेक्टर-9 में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। इस दौरान कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लेकर सेक्टर-3 थाने पहुंचाया।

प्रदर्शन की अनुमति नहीं

चंडीगढ़ पुलिस ने सुबह ही सेक्टर-9 स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर धारा 163 (पूर्व में 144) लागू होने का नोटिस चिपका दिया था। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस क्षेत्र में प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। अधिकारियों ने सुझाव दिया कि यदि कांग्रेस प्रदर्शन करना चाहती है तो सेक्टर-25 में निर्धारित स्थान पर करे।

‘नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया’

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि विभिन्न जिलों में कांग्रेस नेताओं को सुबह से ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विरोध से घबराई हुई है और लोकतंत्र में इस तरह की रोक उचित नहीं है। उनके अनुसार, पार्टी नेताओं को चंडीगढ़ आने की अनुमति दी जानी चाहिए थी क्योंकि वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना चाहते थे।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज Read More शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज

अधिकारियों पर दबाव का आरोप

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले ही प्रशासन को प्रदर्शन की सूचना दे दी थी, लेकिन अचानक नोटिस जारी कर स्थान सीमित कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर अधिकारियों पर किसका दबाव है, जो इस तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं।

झारखंड में 1.58 लाख करोड़ का अबुआ दिशोम बजट पेश Read More झारखंड में 1.58 लाख करोड़ का अबुआ दिशोम बजट पेश

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें