मौसम में बदलाव के संकेत से गहराने लगी है विभिन्न ग्रामीण इलाकों में पेय जल की समस्या

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

पाकुड़िया, पाकुड, झारखंड:- जल प्रकृति प्रदत्त सभी जीव धारियों के लिए अनुपम भेंट है जिस पर स्वतः सबों का अधिकार है परन्तु इस अनमोल उपहार को व्यवस्थित नहीं किए जाने से कृत्रिम जल संकट पैदा हो रहा है। इसके कारण लोगों की पेय जल की कठिनाइयां विशेष रूप से गर्मी के मौसम में प्रति वर्ष देखी जा रही हैं। हालांकि ठंड के दिनों में भी प्रखंड के सुदूर ग्रामीण इलाकों में सरकारी नलकूपों के खराब रहने के कारण कई क्षेत्रों में जल समस्या देखी गई।
 
बहरहाल गर्मी और धूप की आहट से प्रखंड के धावाडंगाल, तालवा, पलियादह के सोगले रोड टोला, पात पहाड़ी सड़क टोला, पात पहाड़ी माझी टोला सहित विभिन्न पंचायतों के ग्रामीण क्षेत्रों में पेय जल घटने की सूचना है। बताया जाता है कि जल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा पाकुड़िया प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जल कूप लगाए गए हैं लेकिन अनेक नलकूप और जल टंकियां खराब होने से पेय जल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके कारण विशेषकर गर्मी के दिनों में पेय जल की भीषण कठिनाइयों की आशंका ग्रामीण महिलाओं को दिख रही है।
 
लोगों का मानना है कि समय रहते यदि खराब पड़े नलकूपों और जल टंकियों की पूर्ण रूप से मरम्मत विभाग की ओर से करा दी जाए तो जल संकट की समस्या के समाधान में यह सहायक हो सकता है। जल एवं स्वच्छता विभाग को जल आपूर्ति की समस्याओं के निदानार्थ प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर पेय जल आपूर्ति की पहल करनी चाहिए ताकि पेय जल की सुविधा ग्रामीणों को उपलब्ध हो सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें