Kal Ka Mausam: देशभर के इन हिस्सों में कल होगी झमाझम बारिश, देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। India Meteorological Department (आईएमडी) के मुताबिक अगले 24 घंटे के भीतर कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। इस बदलाव से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी गई है। किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं 27 और 28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।
उत्तर भारत के 13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के बरेली, अलीगढ़, आगरा और कानपुर के अलावा हिमाचल प्रदेश के मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और शिमला में सुबह के समय विजिबिलिटी कम रह सकती है। पंजाब के अमृतसर, पटियाला, फरीदकोट, फिरोजपुर और गुरदासपुर में भी कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
दिल्ली में मौसम साफ रहने का अनुमान है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि अगले दो-तीन दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्की हवाएं चल सकती हैं।
उत्तर प्रदेश में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर और बरेली जैसे जिलों में हल्की ठंड बनी रह सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Read More देश में फर्जी विश्वविद्यालयों का बढ़ता जाल, 12 राज्यों में सक्रिय 32 संस्थान; UGC ने जारी की चेतावनीबिहार में भी मौसम सामान्य रहने की संभावना है। पटना, गया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, बक्सर, सिवान, समस्तीपुर और दरभंगा जैसे जिलों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
झारखंड में सुबह के समय कुहासा और हल्के बादल छाए रह सकते हैं। गुमला, बोकारो, धनबाद, रांची, रामगढ़ और खूंटी में बारिश की संभावना जताई गई है। रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 26 और 27 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल में बारिश हो सकती है। वहीं मनाली, कुल्लू, मंडी और शिमला जैसे इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
जम्मू-कश्मीर में फिलहाल मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना कम है, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। श्रीनगर, कुपवाड़ा और बारामूला जैसे जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ गया है, जिससे बारिश की संभावना कम है। हालांकि जयपुर, उदयपुर, भरतपुर और कोटा में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मध्य प्रदेश के सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़ और भोपाल सहित कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
दक्षिण भारत में तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में 1 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। चेन्नई में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments