नैनी कोतवाली में होली व रमज़ान को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 
 
नैनी,प्रयागराज नैनी कोतवाली परिसर में रविवार को होली एवं रमज़ान के मद्देनज़र पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नैनी इंस्पेक्टर ब्रज किशोर गौतम ने की।इंस्पेक्टर ब्रज किशोर गौतम ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।
 
उन्होंने विशेष रूप से होली के अवसर पर डीजे धीमी आवाज़ में बजाने की हिदायत दी, ताकि किसी को असुविधा न हो और कानून-व्यवस्था बनी रहे।बैठक का संचालन घनश्याम जायसवाल ने किया। इस दौरान नैनी व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र केसरवानी, भाजपा नेता नरसिंह, पार्षद राकेश जायसवाल, नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे,  सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें