कपिलवस्तु का भ्रमण करते हुए बच्चे व शिक्षक

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केन्द्र शोहरतगढ़ अंतर्गत पीएमश्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या शोहरतगढ़ के बच्चों के शैक्षणिक भ्रमण वाहन को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर बस को कपिलवस्तु के लिये रवाना किया। रवि अग्रवाल ने कहा कि बच्चे भ्रमण से सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान को हासिल करने का मौका मिलता है। बच्चों को ज्ञानार्जन के उद्देश्य से शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया गया।
 
पीएमश्री विद्यालय के  विद्यार्थियों की टीम ने कपिलवस्तु में ऐतिहासिक धरोहर बौद्ध स्तूप, सिद्धर्थ विश्विद्यालय आदि स्थानों का भ्रमण कर  सांस्कृतिक, धार्मिक, भौगोलिक , सामाजिक ज्ञान के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।इस दौरान प्रधानाध्यापक परमानन्द श्रीवास्तव, मोहम्मद रफीक, शैलेंद्र कुमार, भूमिका द्विवेदी, अभिषेक श्रीवास्तव , शिवकुमार, शिखा श्रीवास्तव व छात्रों का दल मौजूद रहा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें