राजा कान्ह पी.जी. महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

मुख्य अतिथि भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह का प्रेरक संबोधन राष्ट्रीय सेवा योजना में युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण,सेवा, संस्कार और समर्पण का आधार - चन्द्रमौलि सिंह

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

जगेसरगंज, जामों, अमेठी।
 
रविवार को राजा कान्ह पी.जी. महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर का उद्घाटन मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि चन्द्रमौलि सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। अपने ओजस्वी संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।
 
उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक जागरूकता, स्वच्छता, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।इस अवसर पर प्रमुख रूप से लाल शीतला शरण सिंह (हरगांव), साहब बक्स सिंह, डॉ. एस.पी. सिंह (प्रबंधक), डॉ. वीरेश प्रताप सिंह (प्राचार्य), वीरेंद्र प्रताप सिंह (रेवणापुर), सूर्या यादव प्रधान (गौतमपुर), अखिलेश प्रताप सिंह (प्रधान मछरिया) एवं डॉ. राजकरण सिंह कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।डॉ. चंद्र प्रकाश पांडे, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना।
 
समारोह में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं शिविरार्थी छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। सात दिवसीय यह विशेष शिविर स्वयंसेवकों के लिए सेवा, संस्कार और सामाजिक समर्पण का अनुपम अवसर सिद्ध होगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें