बलिया बेल्थरा रोड में वन दरोगा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलिया बेल्थरा रोड क्षेत्र में तैनात एक वन दरोगा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर उभांव थाना पुलिस ने आरोपी उग्रसेन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पीड़िता ने 3 फरवरी को थाने में दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि वन दरोगा ने विवाह का वादा कर करीब आठ महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया।
 
जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का यह भी कहना है कि प्रारंभिक शिकायत के बावजूद स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं की गई।इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की। अधिकारियों के निर्देश पर उभांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 और धारा 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
 
उभांव एसएचओ संजय शुक्ला ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, जबकि सूत्रों के अनुसार आरोपी पुलिस की हिरासत में बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें