नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
जबरन शादी तय किए जाने से बालिग़ युवती पहुंची थाने
सिंगाही पुलिस ने प्रेमी को बुलाकर दोनों के दर्ज कियें बयान
सिंगाही-खीरी। परिजनों द्वारा जबरन शादी तय किए जाने से आहत एक बालिग युवती ने थाना पहुंचकर अपनी मन पसंद शादी करने की इच्छा जाहिर की। पुलिस ने युवती के प्रेमी को बुलाकर दोनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव भैरमपुर निवासी नंदिनी पुत्री राधेश्याम का गांव के ही शोभित यादव से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के संबंधों की जानकारी जब युवती के पिता राधेश्याम को हुई तो उन्होंने बेटी की इच्छा जाने बिना ही उसकी शादी तय करने के लिए रिश्ते तलाशने शुरू कर दिए।
इससे आहत होकर बालिग युवती शनिवार को सिंगाही स्थित थाने पहुंची और अपने प्रेमी के साथ दांपत्य जीवन जीने की इच्छा पुलिस के समक्ष व्यक्त की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती के प्रेमी शोभित यादव को थाने बुलाया और दोनों के अलग-अलग बयान दर्ज किए।
सिंगाही थाना अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बालिग हैं और मामले में कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवती की सुरक्षा और उसकी इच्छा का सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा।

Comments