जनपद न्यायाधीश ने किया वृह्द मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का शुभारम्भ , आमजनों को दिया गया सरकारी योजनाओं का लाभ

जनपद न्यायाधीश ने शिविर में राज्य सरकार / केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया गया और पात्र लाभार्थियों चेक सहित अन्य प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिये गये दिशा-निर्देश में रविवार को जनपद पंचायत रिसोर्स सेन्टर सोनभद्र विकास भवन में मा. जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा वृह्द मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

IMG-20260222-WA0047

कलवारी शिव मंदिर स्थित पोखरे में दूषित जल से मर रही मछलियों- सड़ान्ध से बीमारी फैलने का खतरा Read More कलवारी शिव मंदिर स्थित पोखरे में दूषित जल से मर रही मछलियों- सड़ान्ध से बीमारी फैलने का खतरा

कार्यक्रम के दौरान आलोक यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रमेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी, अनिल कुमार अपर पुलिस अधीक्षक, डाॅ0 सुमन कुमार, सी0एम0ओ0, सलन बागे, एल0डी0एम0 बैंक, सौरभ श्रीवास्तव, भारतीय स्टेट बैंक, समस्त एल0ए0डी0सी0एस0 अधिवक्तागण, समस्त मध्यस्थ अधिवक्तागण, समस्त पराविधिक स्वयं सेवक/अधिकार मित्र एवं समस्त पैनल अधिवक्तागण , सोनभद्र एवं कार्यक्रम में लगभग 750 लोग उपस्थित हुए तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित विभाग द्वारा बड़ी संख्या में चिन्हित करते हुए विभिन्न योजनाओं के तहत 192 लोागे को मा. जनपद न्यायाधीश के द्वारा लाभान्वित किया गया।

जिलाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए विशेष प्रगाढ़ अभियान तेज Read More जिलाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए विशेष प्रगाढ़ अभियान तेज

IMG-20260222-WA0046

वकीलों की हत्याओं से आक्रोशित अधिवक्ता, खड्डा बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य बहिष्कार Read More वकीलों की हत्याओं से आक्रोशित अधिवक्ता, खड्डा बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य बहिष्कार

जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा बताया गया कि आमजन को राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु मेगा/वृह्द शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों के द्वारा अपने विभाग में संचालित योजनाओं की आमजन को जानकारी प्रदान की गयी तथा मा. जनपद न्यायाधीश द्वारा दिव्यांग कल्याण विभाग के तहत 05 लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, 02 लाभार्थियों को कान की मशीन, 02 लाभार्थियों को स्मार्ट केन, 01 लाभार्थियों को लैप्रोसी किट, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा 12 लाभार्थियों को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र, कृषि विभाग द्वारा 08 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, जिला नगरीय विकास अभिकरण, सोनभद्र द्वारा 10 लाभार्थियों प्रमाण पत्र, दुग्ध शाला विकास विभाग द्वारा 05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा,

IMG-20260222-WA0048

निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पान्सरशिप योजना के तहत 14 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा 08 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 05 लाभार्थियों स्वीकृति पत्र, उपश्रमायुक्त विभाग द्वारा 07 लाभार्थियों को प्रस्सती पत्र, उपायुक्त उद्योग विभाग द्वारा 10 लाभार्थियों को चेक वितरण एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 05 लाभार्थियों को राज्य मिस्त्री टूल किट वितरित किया गया, विभिन्न बैंकों द्वारा 12 लाभार्थियों को चेक वितरण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा, 05 लाभार्थियों को आयुषमान कार्ड वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा टी0वी0 के मरीजो को पोषण पोटली, कुष्ठ रोगियों को इण्डियन रेड क्रास सोसाइटी शाखा सोनभद्र के द्वारा गोद लोकर पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया गया, राजस्व विभाग द्वारा 05, विद्युत विभाग द्वारा 05, लाभार्थियों लाभ वितरण कराया गया।

IMG-20260222-WA0044

जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र ़ एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा मेगा कैम्प के सफल आयोजन के लिए समस्त प्रशानिक विभागों के अधिकारीगण एवं समस्त प्रशासनिक व न्यायिक कर्मचारीगण तथा उपस्थित आमजन/लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें