नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
प्रयागराज में एक छात्रा ने हिंदी का पेपर खराब होने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान
ब्यूरो प्रयागराज। प्रयागराज के जंघई क्षेत्र में एक छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वह यूपी बोर्ड की परीक्षा देने जा रही थी।
मृतका की पहचान गरिमा जैसवार,निवासी जौनपुर के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि हिंदी का पेपर अच्छा न होने के कारण वह तनाव में थी। इसी दौरान उसने कथित रूप से ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जाएगी।

Comments