मड़ौका गांव में अवैध संबंध के आरोप को लेकर मारपीट, महिला और बेटा घायल
नैनी, प्रयागराज- नैनी कोतवाली क्षेत्र के मड़ौका गांव में शनिवार दोपहर अवैध संबंध के आरोप को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक महिला और उसका बेटा घायल हो गए। आरोप है कि महिला को कट्टे की बट से मारकर घायल किया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायल अवस्था में महिला और उसका बेटा नैनी कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।27 वर्षों से गांव में रह रही है पीड़िता मड़ौका गांव की निवासी सीमा देवी, पत्नी मूलचंद, ने बताया कि वह पिछले करीब 27 वर्षों से यहां रह रही हैं। कुछ समय पहले वह पड़ोस में रहने वाले संतोष केसरवानी के घर काम करती थीं। सीमा देवी ने बताया कि उनका पति उन्हें छोड़कर जा चुका है और वह अपने बच्चों के साथ गांव में मकान बनाकर रहती हैं। उनका बेटा दीपक प्रयागराज में गैस चूल्हा बनाने का काम करता है।
बेटे की शादी में शुरू हुआ विवाद
सीमा देवी के अनुसार, 19 फरवरी को उनके बेटे दीपक की शादी थी। शादी में संतोष केसरवानी को निमंत्रण नहीं दिया गया था, लेकिन वह अपने परिवार के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि वहां पहुंचकर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। उस समय किसी तरह मामला शांत करा दिया गया।
घर पहुंचकर किया हमला
सीमा देवी का आरोप है कि शनिवार को संतोष केसरवानी अपने परिवार के साथ उनके घर पहुंचे और मारपीट करने लगे। उन्होंने बताया कि संतोष की पत्नी ने अपने पति और सीमा देवी के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए हमला किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें कट्टे की बट से सिर पर मारकर घायल कर दिया और उनका मंगलसूत्र व झुमके भी छीन लिए।
महिला का बेटा भी घायल
मारपीट के दौरान सीमा देवी का बेटा दीपक भी घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कराया मेडिकल, जांच जारीघटना के बाद सीमा देवी और उनका बेटा घायल अवस्था में नैनी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। दोनों के सिर पर चोट के निशान थे। कोतवाली पहुंचे एसीपी ने घायलों को तुरंत मेडिकल जांच के लिए भेजा और मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।फिलहाल नैनी पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल रही है और आरोपियों की तलाश में लगी है।

Comments