खुशियां मातम में बदलीं, परदेस से लौट रहे भाई को लेने जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

​सिंगाही खीरी। थाना क्षेत्र सिंगाही कस्बे में  बीती रात एक हृदयविदारक घटना घटी। अपने भाई की घर वापसी की खुशी लेकर निघासन जा रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में जान चली गई। इस हादसे ने न केवल दो घरों के चिराग बुझा दिए, बल्कि मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया भी छीन लिया।
 
शुक्रवार रात ​कस्बा निवासी छोटू उर्फ महेश (22 वर्ष) अपने बड़े भाई दिनेश की अगवानी करने निघासन जा रहा था। दिनेश हिमाचल में मेहनत-मजदूरी कर घर लौट रहा था। छोटू के परिवार पर दुखों का पहाड़ पहले भी टूट चुका है; 10 वर्ष पूर्व पिता, 4 वर्ष पूर्व बड़े भाई और मात्र एक साल पहले माँ की मृत्यु के बाद अब छोटू की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है।​छोटू के साथ उसका मित्र सुरेश कुमार आरक (33 वर्ष) भी इस हादसे का शिकार हो गया।
 
सुरेश अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था और पूरे परिवार का सहारा था। उसकी मौत की खबर सुनते ही पत्नी पल्लवी बेसुध हो गई। सुरेश अपने पीछे 5 वर्षीय बेटे सार्थक और 3 वर्षीय बेटे आदर्श को छोड़ गया है।​कस्बे के दो युवकों की मौत से पूरे सिंगाही में सन्नाटा पसरा है। भाई के आने की प्रतीक्षा कर रहे परिवार में अब चीख-पुकार मची है। स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें