एक महीने से ज्यादा होने पर भी उत्तर प्रदेश पुलिस के हाथ खाली

नहीं पकड़े गये शातिर चोर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

गाजियाबाद (कमीशनरेट ) :
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त कानूनों के आदेशों के कारण पुरे उत्तर प्रदेश मे अपराधी अपराध करने से डरते है,लेकिन जीरो टोलरेंस नीति के तहत भी अपराध बढ़ रहें है। लेकिन गाजियाबाद के कमीशनरेट विजय नगर मे अपराधी बेलगाम है। पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने मे नाकाम है, चोर खुले आम घूम रहें है, उनके फूटेज भी कैमरो मे कैद हो रहें है लेकिन पुलिस है की कई महीनों हो जाने के बाद भी केवल जाँच के नाम पर खानापूर्ति करती रहती है।
 
घटना दिनांक 13/14 जनवरी 2026 की रात चोर सरे आम मकान नंबर 123 गली नंबर 4,शिवपुरी विजय नगर, गाजियाबाद मे लाखों की चोरी कर फरार हो गए।जिसकी शिकायत की एफआईआर भी लिखी गई। पीड़ित सोमा का कहना है कि वह परिवार सहित अपनी पुत्री के यहाँ पंजाब लोहड़ी मे गये थे,उसी रात अज्ञात चोरो ने घर के ताले तोड़ कर घर मे करीब 2से ढाई लाख नगद और करीब 8 लाख के गहने,अन्य सामान लेकर चले गए,
 
बताया गया की चोर करीब 2घंटे घर मे आराम से रहें, निकलते हुये वो बेग आदि लेकर 2 से 3 लोग नजर आए है जिसके सीसीटीवी फूटेज भी पुलिस को दिए गए, उनमे चोरों के चेहरे साफ दिखाई दे रहें है,वहीं विजय नगर पुलिस स्टेशन के जाँच अधिकारी केवल जाँच के नाम पर खाना पूर्ति कर रहें है, वहीं एक महीने बाद भी पुलिस खाली हाथ है। पीड़ित बार-बार पुलिस मे गुहार लगा चुकी है, जानकारी लें रहें है जवाब केवल एक ही तलाश कर रहें है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें