नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
25 और अटल कैंटीन प्रारम्भ, अब दिल्ली में कुल 71 अटल कैंटीन बन रहीं गरीब को भोजन का सहारा:वीरेन्द्र सचदेवा
नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कल एक सफल वर्ष पूर्ण होने की पूर्व संध्या पर दिल्ली सरकार एवं संगठन के नेताओं की भागीदारी में दिल्ली में 25 नई अटल कैंटीनों का लोकार्पण हुआ और कार्यरत सभी 71 कैंटीनों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करके सरकार एवं संगठन प्रतिनिधियों ने वहां खाना खा रहे लाभार्थियों से बातचीत की।दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना,मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता,केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा एवं दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कृष्णा नगर विधानसभा में जिला अध्यक्ष दीपक गाबा एवं निगम पार्षद संदीप कपूर, नीमा भगत, राजू सचदेवा एवं मीनाक्षी शर्मा की उपस्थिति में अटल कैंटीन का लोकार्पण किया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कस्तूरबा नगर विधानसभा में विधायक नीरज बसोया एवं निगम पार्षद शरद कपूर की उपस्थिती में अटल कैंटीन का लोकार्पण किया।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा के चुनाव मेनीफेसटो 2025 को पूरा करते हुए दिल्ली सरकार ने 25 और अटल कैंटीन प्रारम्भ की, अब दिल्ली में कुल 71 अटल कैंटीन बन रहीं गरीब का भोजन सहारा। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अटल कैंटीन की प्रेरणा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों से मिली है,जिन्होंने हमेशा गरीब,श्रमिक और वंचित वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दी।
यह कैंटीन मेहनतकश मजदूरों, रिक्शा चालकों, दिहाड़ी श्रमिकों और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी, जहाँ उन्हें बहुत ही कम लागत में पौष्टिक भोजन सुलभ होगा।दिल्ली भाजपा संगठन की ओर से वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने स्थानीय विधायकों द्वारा अटल कैंटीनों में आयोजित उद्घाटन समारोहों में भाग लिया जिसमें विशेष रुप से विजेन्द्र गुप्ता, प्रवेश साहिब सिंह, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, डॉक्टर पंकज सिंह, रविन्द्र इंद्रराज, सरदार अरविंदर सिंह लवली, कुलजीत सिंह चहल, रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रवीण खंडेलवाल, योगेन्द्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज, विनय सहस्त्रबुद्धे, सरदार राजा इकबाल सिंह, विष्णु मित्तल, सरदार आर पी सिंह, सतीश गर्ग, प्रवीण शंकर कपूर, आदेश गुप्ता, विनय रावत, योगिता सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, सारिका जैन, सुनीता कांगड़ा, ब्रजेश राय, राजीव बब्बर, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वही, डॉक्टर रोहित उपाध्याय, विनोद बछेती, किशन शर्मा, नरेश कुमार एरोन, सोना कुमारी, संतोष ओझा, सुनील यादव, मोहन लाल गिहारा, सीएल मीणा, विनोद सहरावत, रवींद्र सोलंकी, वीरेंद्र बब्बर, राज शर्मा, माया बिष्ट, डॉ यूके चौधरी, अजय खटाना, श्रीमती सत्य शर्मा, शिखा रॉय, मास्टर जय भगवान, अनीता जैन, नितिन त्यागी, संकेत गुप्ता , सुंदर सिंह तंवर शामिल है।जिन विधायकों के विधानसभा में अटल कैंटीन का का उदघाटन किया गया उनमे मुख्य रूप से रेखा गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, नीरज बसोया, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, रविन्द्र इन्द्रराज, कपिल मिश्रा, राजकरण खत्री, सूर्य प्रकाश खत्री, राजकुमार भाटिया, दीपक चौधरी, मनोज कुमार शौकीन, राजकुमार चौहान, करनैल सिंह, तिलक राम गुप्ता, पूनम शर्मा, अशोक गोयल, हरीश खुराना, कैलाश गंगवाल, श्याम शर्मा, प्रद्युमन सिंह राजपूत, संदीप सहरावत, नीलम पहलवान, कैलाश गहलोत, कुलदीप सोलंकी, उमंग बजाज, सरदरा तरविन्दर सिंह मारवाह, सतीश उपाध्याय, अनिल शर्मा, गजेन्द्र यादव, करतार सिंह तंवर, चंदन कुमार चौधरी, शिखा राय, रविकांत, रविन्द्र सिंह नेगी, अभय वर्मा, डॉ अनिल गोयल, संजय गोयल, जितेन्द्र महाजन आदी शामिल हैं।

Comments