गोरखपुर में पुलिस महकमे में एसएसपी डॉ कौस्तुभ का औचक निरीक्षण मचा हड़कंप:

एसएसपी ने बांसगांव, उरूवा, सिकरीगंज और खजनी थानों पर किए गहन निरीक्षण

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

ब्युरो - एसएम त्रिपाठी

गोरखपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 21 फरवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अचानक कई थानों का निरीक्षण कर पुलिस महकमे में हलचल पैदा कर दी। एसएसपी ने क्रमशः बांसगांव, उरूवा बाजार (सिकरीगंज) और खजनी थानों का औचक दौरा कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। अचानक हुए इस निरीक्षण से संबंधित थानों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सबसे पहले जनसुनवाई डेस्क और महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली को परखा। उन्होंने निर्देश दिया कि थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों का तत्काल और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। महिला संबंधी मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने और पीड़ितों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

इसके साथ ही सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर अभिलेखों की अद्यतन स्थिति की जांच की गई। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मुकदमों और अपराधियों का डेटा समय से ऑनलाइन अपडेट हो, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। थाना कार्यालय में रखे रजिस्टर, मालखाना अभिलेख और अन्य दस्तावेजों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए गए।
थाना परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था, फरियादियों के बैठने की उचित सुविधा और पेयजल की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। 

मृतक दरोगा अजय गोंड के परिजनों से मिले अपर पुलिस अधीक्षक Read More मृतक दरोगा अजय गोंड के परिजनों से मिले अपर पुलिस अधीक्षक

एसएसपी डॉ कौस्तुभ  ने कहा कि थाने की छवि जनता के विश्वास से जुड़ी होती है, इसलिए परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखना प्राथमिक जिम्मेदारी है। परिसर में खड़े जब्त वाहनों के रख-रखाव को बेहतर करने और अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बागपत: पत्नी का भतीजे से अफेयर, थाने में कराई गई दोनों की शादी Read More बागपत: पत्नी का भतीजे से अफेयर, थाने में कराई गई दोनों की शादी

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण, वारंटियों की गिरफ्तारी और महिला एवं कमजोर वर्ग से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

शास्त्रीनगर–बेलवनिया के बीच गंडक नदी पर 4-लेन पुल निर्माण का प्रस्ताव, स्वीकृति के बाद शुरू होगा काम Read More शास्त्रीनगर–बेलवनिया के बीच गंडक नदी पर 4-लेन पुल निर्माण का प्रस्ताव, स्वीकृति के बाद शुरू होगा काम

इस औचक निरीक्षण को पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों की सक्रियता से साफ संदेश गया है कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनपद में कानून का राज कायम रखने के लिए सख्त निगरानी जारी  रहेगी ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें