तहसीलदार ने गांव अल्लापुर में होली का विवाद निपटाया गांव जाकर 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

विकासखंड भदपुरा की ग्राम पंचायत बिहारीपुर अब्दुल रहमान के गांव अल्लापुर में होली रखने के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे यह मामला जब तूल पकड़ गया जब एक पक्ष ने रखी गई होली को उठाकर दूसरी जगह रख दिया यह मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा।
 
इस पर पुलिस ने अधिकारियों के संज्ञान में मामला रखा गया इस पर आज तहसीलदार नवाबगंज दुष्यंत प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह एवं अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर गए ग्रामीणों को सुनने के बाद उन्होंने होली का विवाद निपटाते हुए होली को अब देवस्थान पर स्थापित किया जाएगा जिसको लेकर दोनों पक्ष संतुष्ट हो गए और होली का विवाद शांत हो गया।
 
जिसको लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति थी प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह द्वारा बताया गया पुलिस प्रशासन की इस गांव पर पहनी नजर रहेगी जब के तहसीलदार की उपस्थिति में दोनों पक्षों ने फैसले को स्वीकार किया है इस बाबत तहसीलदार नवाबगंज दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया होली का विवाद दो पक्षों को लेकर था दोनों पक्षों को बिठाकर होली का निस्तारण करके देवस्थान पर होली स्थापित की गई है जिस पर किसी भी पक्ष को कोई आपत्ति नहीं है और वह जगह भी किसी की नहीं है इसलिए वहां होली दोनों पक्ष मनाएंगे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें