नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
गांधी चौराहे पर भीषण जाम, आधे घंटे फंसी रही एंबुलेन्स
मरीज़ को लेकर जिला अस्पताल जा रही एंबुलेंस जाम में फंसीं रहीं, यातायात व्यवस्था चौपट
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के गांधी चौराहे पर गुरुवार दोपहर अचानक भीषण जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक यातायात ठप रहा। जाम में सरेनी से मरीज लेकर जिला अस्पताल जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। देर तक चालक सायरन बजाता रहा लेकिन एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिला। दोपहर करीब 12 बजे वाहनों का दबाव बढ़ गया। गांधी चौराहा में सड़क के दोनों ओर ई-रिक्शा खड़े थे। कुछ वैध पार्किंग में थे तो कई अवैध रूप से सड़क पर खड़े कर सवारियों के इंतजार में थे।
इससे रास्ता संकरा हो गया। देखते ही देखते सड़क पर दोनों तरफ लंबी कतारें लग गईं। जाम में एंबुलेंस और स्कूल वाहन फंस गए। इस दौरान एंबुलेंस आगे निकलने की चक्कर में स्कूल वाहन से भिड़ गई। स्कूल बस का साइड मिरर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा नगर की मेंन रोड पर डाकघर कार्यालय से लेकर अस्पताल मोड़ तक वाहनों की लाइन लग गई। स्कूली वाहन भी जाम में फंस गए। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। काफी मशक्कत के बाद यातायात को धीरे-धीरे बहाल किया गया।
करीब आधे घंटे बाद जाम खुल सका।व्यापारियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। अप्पू शर्मा, लाला अवस्थी और सानू बाजपेई ने बताया कि दो माह पहले एसडीएम ने मुनादी कराकर सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की बात कही थी। लेकिन अब तक अभियान नहीं चला। नई बाजार मोहल्ले में भी सड़क तक दुकानें फैली हुई हैं। इससे रोज जाम की स्थिति बनती है। स्थानीय लोगों ने नियमित अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने और ई रिक्शा चालकों के लिए स्थायी पार्किंग व्यवस्था बनाने की मांग की है।

Comments