महापुरुषों एवं वीरांगनाओं का न हो अपमान सदन में सपा विधायक ने भरी हुंकार

लखनऊ में जीपीओ के सामने लगी आवंती बाई लोधी की प्रतिमा को लेकर विधायक राहुल लोधी ने कहा हो रहा अपमान ! जनमहोत्सव के दिन लोधी समाज के साथ अन्य समाज नहीं कर पाता माल्यार्पण, सुरक्षा प्रबंधन पर भी उठाएं सवाल !

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

राजेश कुमार रायबरेली:
 
विधानसभा सत्र के दौरान हरचंदपुर सपा विधायक राहुल लोधी के द्वारा उठाए गए मुद्दे सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक सुर्खियों में है राहुल लोधी ने कहा प्रदेश भर में लोधी समाज के महापुरुषों व लोधी समाज के साथ जो सौतेला व्यवहार किया जा रहा है व निंदनीय है। वीरांगना रानी आवंती बाई लोधी की प्रतिमा को लेकर समाजवादी पार्टी के हरचंदपुर से विधायक राहुल लोधी ने कहा विधानसभा से चंद कदमों की दूरी पर जीपीओ के ठीक सामने वीरांगना रानी आवंती बाई लोधी की प्रतिमा स्थापित है।
 
16 अगस्त के दिन प्रदेश भर से लोधी समाज के साथ अन्य पिछड़े वा दलित समाज के लोग माल्या अर्पण करना चाहते हैं लेकिन प्रतिमा स्थल के चारों ओर अवैध रूप से  होल्डिंग लगाकर पूरी तरीके से प्रतिमा को ढकने का काम किया जाता है जिससे जन भावनाएं संपूर्ण समाज की आहत हो रही है सरकार को इस ओर ठोस कदम उठाते हुए स्पष्ट करना चाहिए कि किसी भी महापुरुष की प्रतिमा के अगल-बगल इस तरीके के व्यवधान उत्पन्न ना हो सके आपको बता दे समाजवादी पार्टी से विधायक राहुल शिव गणेश लोधी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के करीबियों में से एक माने जाते हैं।
 
समाजवादी पार्टी राहुल लोधी के जरिए लोधी समाज में अपनी छाप छोड़ना चाह रही इसके दृष्टिगत संपूर्ण प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में राहुल लोधी समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बन रहे हैं सन 2022 के विधानसभा चुनाव में हरचंदपुर विधानसभा सीट से परचम लहराने वाले राहुल लोधी ने सदन के भीतर जनपद रायबरेली की सुरक्षा व्यवस्था पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं रायबरेली जनपद से जुड़े एक अत्यंत गंभीर विषय पर सरकार से जवाब चाहता हूं  रायबरेली में कुछ पूर्व विधायकों को आज भी पुलिस जिप्सी एस्कॉर्ट और सरकारी गनर उपलब्ध कराए गए हैं क्या यह सच है।
 
यदि हाँ, तो किस नियम, किस शासनादेश और किस  आधार पर यह सुविधा दी गई है जनपद में कुल कितने पूर्व विधायक इस सुरक्षा का लाभ ले रहे हैं प्रत्येक पर प्रतिमाह कितना सरकारी धन व्यय हो रहा है जबकि हकीकत यह है कि  यह धन जनता की गाढ़ी कमाई से आता है वर्तमान स्थितियां इतनी भयावह है की जब आम नागरिक भाजपा सरकार में असुरक्षित महसूस कर रहा है और जब वर्तमान जनप्रतिनिधियों को भी पर्याप्त संसाधन नहीं मिल पा रहे इस दौर में तब पूर्व विधायकों को यह विशेष सुविधा देना क्या न्यायसंगत है उन्होंने उठाए गए सवालों को लेकर सरकार से स्पष्ट उत्तर मांगा अपने विचार स्पष्ट करते हुए राहुल लोधी ने कहा क्या इस सुरक्षा व्यवस्था की पुनः समीक्षा कर अनावश्यक सुरक्षा हटाने का निर्णय लिया जाएगा या फिर सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग ऐसे ही चलता रहेगा सदन में  हरचंदपुर विधानसभा से जुड़े हुए कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर राहुल लोधी द्वारा वेबाकी पूर्ण तरीके से क्षेत्र की जन समस्याओं को प्रादेशिक पटल पर बुलंद किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार