कानपुर में चाकू से गोद मारी भाजपा नेता को गोली
जारी आरोपियों की तलाश
कानपुर। दुकान को लेकर पुरानी रंजश के चलते चाकू से गोदने के बाद भाजपा नेता को गोली मार दी गई।अस्पताल में उसकी हालत समाचार लिखे जाने तक गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस की चार टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। यह घटना रावतपुर थानाक्षेत्र के छपेड़ा पुलिया के पास हुईं। यहां मंगलवार की देर रात दुकान की रंजिश में तीन युवकों ने चाकुओं से गोदने के बाद भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर की पीठ पर गोली भी मार दी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
और भाई सौरभ ने बताया कि छपेड़ा पुलिया पर उनकी पूजन सामग्री की दुकान है। परिजनों द्वारा मौके पर पहुंची पुलिस को दी गई जानकारी केमुताबिक मंगलवार की रात सोनू राठौर रावतपुर में एक शादी समारोह में गए थे। वहां से छपेड़ा पुलिया स्थित दुकान के पास से होकर आ रहे थे। इसी बीच साजन उर्फ रोहित, बाबा लाइट और अभिषेक ने अपने साथियों के साथ उसे जमकर पीटा। गोली मारने के बाद चाकुओं से गोद दिया। पुलिस केमुताबिक उसके शरीर में सात से आठ चाकू के वार मिले हैं। पीठ पर भी गोली लगी है। एडीसीपी कपिल देव सिंह ने बताया दोनों पक्षों के बीच दुकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी के चलते मंगलवार की देर रात हमला किया।
एडीसीपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। घटना की जानकारी पर कई भाजपा नेता भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान हंगामे की आशंका को देखते हुए सर्किल का फोर्स तैनात कर दिया गया है। इस बीच डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी जांच करने मौके पहुंचे और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश भी दिए।

Comments