Haryana: हरियाणा में पूर्व विधायक का निधन, 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक Anand Kaushik का बुधवार को निधन हो गया। 75 वर्ष की आयु में उन्होंने सेक्टर-9 स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उनके निवास पर पहुंचने लगे।

गुरुवार को खेडी पुल शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों के अनुसार वे पिछले करीब एक वर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे और इसी कारण सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए हुए थे।

2009 में बने थे विधायक

आनंद कौशिक वर्ष 2009 में कांग्रेस के टिकट पर फरीदाबाद विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उन्होंने 2014 तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। संगठन और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती थी।

जीवित  व्यक्ति को मृतक  दिखा , फर्जी वरासत  कराने  का आरोप  Read More जीवित  व्यक्ति को मृतक  दिखा , फर्जी वरासत  कराने  का आरोप 

गांधी परिवार के करीबी माने जाते थे

पश्चिम बंगाल: TMC पार्षद के घर पर बम हमला, इलाके में दहशत, विपक्ष पर आरोप Read More पश्चिम बंगाल: TMC पार्षद के घर पर बम हमला, इलाके में दहशत, विपक्ष पर आरोप

कौशिक की गिनती गांधी परिवार के करीबियों में होती थी। उनका जुड़ाव पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi और Sanjay Gandhi से रहा। वर्ष 1997 में कांग्रेस ने उन्हें हरियाणा प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया था। इसके अलावा वे यूथ कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे।

CBI का बड़ा एक्शन! 10 लाख की रिश्वत लेते ही फंसा दिल्ली पुलिस का ASI, मौके पर हुई गिरफ्तारी Read More CBI का बड़ा एक्शन! 10 लाख की रिश्वत लेते ही फंसा दिल्ली पुलिस का ASI, मौके पर हुई गिरफ्तारी

दो चुनाव हारे, सैलजा गुट से जुड़े

2014 में कांग्रेस ने उन्हें दोबारा फरीदाबाद से टिकट दिया, लेकिन भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2019 में पार्टी ने उन्हें बल्लभगढ़ सीट से उम्मीदवार बनाया, जहां भाजपा के मूलचंद शर्मा ने जीत दर्ज की। बाद के वर्षों में उन्हें कुमारी सैलजा का करीबी माना जाने लगा।

भाई बलजीत कौशिक हैं जिलाध्यक्ष

उनके छोटे भाई Baljeet Kaushik वर्तमान में फरीदाबाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हैं। करीब छह महीने पहले ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें