Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में बुधवार सुबह मौसम ने करवट ली। जींद, हिसार, हांसी, कैथल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, फतेहाबाद, पलवल, फरीदाबाद, नूंह और नारनौल में बारिश दर्ज की गई। वहीं पंचकूला, करनाल, कैथल और भिवानी में घने बादल छाए रहे।

राज्य में पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार रात से सक्रिय हो गया था, जिसके बाद हिसार और सिरसा में तेज बारिश हुई।

8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

India Meteorological Department के मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ट्रांसपोर्ट भवन में राज्यमंत्री अजय टमटा से मिले सांसद सुनील कुमार Read More ट्रांसपोर्ट भवन में राज्यमंत्री अजय टमटा से मिले सांसद सुनील कुमार

इन जिलों में 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, बिजली कड़कने, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

Haryana: हरियाणा में तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें क्या है वजह Read More Haryana: हरियाणा में तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें क्या है वजह

इन जिलों में यलो अलर्ट

पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI की एंट्री, बिहार पुलिस से जांच ट्रांसफर Read More पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI की एंट्री, बिहार पुलिस से जांच ट्रांसफर

गुरुग्राम, रोहतक, जींद, कैथल, पानीपत और फरीदाबाद समेत अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की से मध्यम बारिश और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर न जाने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें