Haryana Pension: हरियाणा में 70 हजार बुजुर्गों की रुकी पेंशन बहाल, नवंबर-दिसंबर का भुगतान आज

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Pension: हरियाणा में करीब 70 हजार बुजुर्गों की होल्ड की गई पेंशन सरकार ने बहाल कर दी है। शुक्रवार शाम तक जनवरी की पेंशन राशि लाभार्थियों के खातों में पहुंच गई, जबकि नवंबर और दिसंबर 2025 की बकाया पेंशन शनिवार को जारी की जाएगी।

सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में पेंशन भुगतान नहीं रोका जाएगा। यदि कोई मामला संदिग्ध भी हो, तब तक पेंशन जारी रहेगी जब तक यह पूरी तरह साबित न हो जाए कि लाभार्थी अपात्र है।

आय और डेटा वेरिफिकेशन के आधार पर रोकी गई थी पेंशन

समाज कल्याण विभाग ने आयकर विभाग और अन्य स्रोतों से प्राप्त अपडेट डाटा के आधार पर नवंबर 2025 से पेंशन होल्ड करना शुरू किया था। विभाग का तर्क था कि कुछ लोग उम्र या आय की गलत जानकारी देकर पेंशन ले रहे हैं।

सेवा ही श्रेष्ठ साधना है, विहिप के सेवा प्रकल्प में छात्रों के बीच नवीन वस्त्रों का वितरण Read More सेवा ही श्रेष्ठ साधना है, विहिप के सेवा प्रकल्प में छात्रों के बीच नवीन वस्त्रों का वितरण

करीब 70 हजार बुजुर्गों की नवंबर और दिसंबर की पेंशन रोक दी गई थी, जिसके बाद मामला सियासी मुद्दा बन गया।

जेवर एयरपोर्ट के नाम पर एक और ठगी! जमीन के फर्जी पेपर दिखाकर ठगों ने ऐंठ लिए 88 लाख; 2 अरेस्ट Read More जेवर एयरपोर्ट के नाम पर एक और ठगी! जमीन के फर्जी पेपर दिखाकर ठगों ने ऐंठ लिए 88 लाख; 2 अरेस्ट

विपक्ष के प्रदर्शन के बाद सरकार सक्रिय

सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शन पर डीएम सख्त Read More सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शन पर डीएम सख्त

पेंशन रुकने की खबर सामने आते ही विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया। कांग्रेस ने जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया, जबकि इनेलो और जजपा ने भी विरोध कार्यक्रम घोषित किए। बजट सत्र से पहले बढ़ते दबाव को देखते हुए सरकार ने समीक्षा बैठक बुलाई।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें