Haryana: हरियाणा के मंत्री अनिल विज बाथरूम में फिसले, दोनों पैरों में फ्रैक्चर

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ घर में हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार वे नहाते समय वॉशरूम में फिसल गए, जिससे उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया।

डॉक्टरों ने उनके दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ाया है और करीब एक महीने तक बेड रेस्ट की सलाह दी है।

वीडियो आया सामने

हादसे के बाद उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे घर में कुर्सी पर बैठे आराम करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने दोनों पैरों को सामने टेबल पर रखा हुआ है और पैरों पर प्लास्टर साफ दिखाई दे रहा है।

Haryana: हरियाणा में पूर्व मंत्री का निधन, 73 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस Read More Haryana: हरियाणा में पूर्व मंत्री का निधन, 73 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

वीडियो में वे ‘चल री सजनी अब क्या सोचे…’ गाना गुनगुनाते भी नजर आए, जिससे यह संकेत मिलता है कि चोट के बावजूद उनका हौसला कायम है।

जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ, समाधान को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश  Read More जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ, समाधान को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 

पहले भी हो चुका है हादसा

Haryana: हरियाणा में टूटी सड़क को लेकर किसानों का प्रदर्शन, स्टेट हाईवे पर लगा जाम Read More Haryana: हरियाणा में टूटी सड़क को लेकर किसानों का प्रदर्शन, स्टेट हाईवे पर लगा जाम

इससे पहले जून 2020 में भी अनिल विज के साथ इसी तरह का हादसा हुआ था, जिसमें उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर आया था। हालांकि उस समय फ्रैक्चर की जानकारी उन्हें बाद में जांच के दौरान मिली थी, जब बाएं पैर के अंगूठे में दर्द की शिकायत हुई थी। जांच में अंगूठे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई थी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें