Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का बदला मिजाज, हल्की बारिश के बावजूद दिन में बढ़ी गर्मी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में हल्की बारिश के बावजूद दिन के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। औसत अधिकतम तापमान में भले ही 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई हो, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 2.3 डिग्री ऊपर बना हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान पलवल में 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो 30 डिग्री के बेहद करीब है।

फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही तापमान का यह स्तर सामान्य से अधिक गर्मी के संकेत दे रहा है। कई जिलों में दिन के समय तेज धूप के कारण दोपहर में गर्मी का अहसास बढ़ गया।

14 जिलों में 25 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा

बुधवार को प्रदेश के 14 जिलों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। इनमें हिसार (25.2), नूंह (28.0), महेंद्रगढ़ (25.6), रोहतक (25.4), सिरसा (25.5), भिवानी (27.7), फरीदाबाद (28.2), गुरुग्राम (26.3), करनाल (25.9), पानीपत (25.9), पलवल (29.2), सोनीपत (26.4) और कैथल (25.9 डिग्री सेल्सियस) शामिल हैं।

पाकुड़ नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित, तैयारियाँ तेज  Read More पाकुड़ नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित, तैयारियाँ तेज 

गेहूं की फसल पर पड़ सकता है असर

पात्र लाभार्थियों  को मिले योजनाओं का लाभ - जिलाधिकारी Read More पात्र लाभार्थियों  को मिले योजनाओं का लाभ - जिलाधिकारी

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाता है तो गेहूं की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने गेहूं की फसल की निगरानी शुरू कर दी है। हालांकि राहत की बात यह है कि न्यूनतम तापमान अभी सामान्य के आसपास बना हुआ है।

सड़कों पर गड्ढों से मौत अव्यवस्था की ज्वलंत तस्वीर पेश करती है Read More सड़कों पर गड्ढों से मौत अव्यवस्था की ज्वलंत तस्वीर पेश करती है

किसानों को हल्की सिंचाई की सलाह

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में दिन के तापमान में हल्के उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है, लेकिन सामान्य से ऊपर रहने का रुझान जारी रह सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों में हल्की सिंचाई का प्रबंधन करें और गेहूं व सरसों की फसल में नमी संतुलन बनाए रखें।

रात के तापमान में भी बढ़ोतरी

प्रदेश में औसत न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है, जो सामान्य से 1.7 डिग्री ऊपर है। सबसे कम न्यूनतम तापमान करनाल और सारागढ़ (सोनीपत) के कैनाल रेस्ट हाउस में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में 9.4 डिग्री, हिसार में 10.3 डिग्री और अंबाला में 11.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। अधिकांश जिलों में रात का पारा 10 से 13 डिग्री के बीच बना रहा। तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है, जबकि कड़ाके की सर्दी से राहत जारी है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें