Haryana: हरियाणा में दर्दनाक हादसा, रिटायर्ड फौजी की सड़क हादसे में मौत

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के झज्जर जिले के गांव रूढ़िवास में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 61 वर्षीय रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामपाल पुत्र श्योराम निवासी रूढ़िवास के रूप में हुई है। वह शाम के समय बाइक पर सवार होकर खेत की ओर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

मैन रोड पर हुआ हादसा

घटना गांव के मुख्य मार्ग पर हुई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामपाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।

अस्पताल में तोड़ा दम

Haryana: हरियाणा के सिरसा में प्रेम संबंध का खौफनाक अंत, बॉयफ्रेंड ने युवती की हत्या कर खुद की ली जान  Read More Haryana: हरियाणा के सिरसा में प्रेम संबंध का खौफनाक अंत, बॉयफ्रेंड ने युवती की हत्या कर खुद की ली जान

रामपाल के भाई जिले सिंह उन्हें तुरंत झज्जर के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बस्ती में गरिमा गृह का किया उद्घाटन Read More राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बस्ती में गरिमा गृह का किया उद्घाटन

जांच अधिकारी के अनुसार, रामपाल Indian Army से सेवानिवृत्त थे और रोजमर्रा की तरह खेत की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ, समाधान को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश  Read More जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ, समाधान को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज

जिले सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें