Haryana Weather: हरियाणा में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, बढ़ते तापमान से मिली आंशिक राहत

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बढ़ते तापमान पर कुछ हद तक ब्रेक लगा है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे दिन के तापमान में बड़ी बढ़ोतरी नहीं हो सकी। बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। प्रदेश के 15 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

11 फरवरी से बदलेंगी हवाएं, रात में बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। इसके बाद 11 फरवरी से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। इन हवाओं के चलते रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं 17 फरवरी के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम फिर करवट ले सकता है।

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम के बदले तेवर, ठंड-धूप का मिला-जुला असर Read More Haryana Weather: हरियाणा में मौसम के बदले तेवर, ठंड-धूप का मिला-जुला असर

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल तापमान गेहूं की फसल के लिए अनुकूल बना हुआ है।

Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें	 Read More Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज

10 फरवरी से शुरू होगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, घर-घर खिलाई जाएगी ट्रिपल ड्रग थेरेपी Read More 10 फरवरी से शुरू होगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, घर-घर खिलाई जाएगी ट्रिपल ड्रग थेरेपी

प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फिलहाल राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान भिवानी (AWS) में 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अंबाला में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री, हिसार में 24.4 डिग्री और गुरुग्राम में 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम अधिकतम तापमान यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज क्षेत्र में 20.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। बीते 24 घंटों में रोहतक में तापमान में सबसे ज्यादा 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई।

रात के तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट

राज्य में न्यूनतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में औसतन 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार रात का तापमान अब भी सामान्य के आसपास बना हुआ है।

प्रदेश में सबसे कम तापमान सोनीपत के कैनाल रेस्ट हाउस (सारगथल) में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में 6.8 डिग्री, हिसार में 8.0 डिग्री और रोहतक में 9.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। वहीं नूंह जिले में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

कुछ इलाकों में तेज गिरावट, कहीं सामान्य से ज्यादा तापमान

तापमान में उतार-चढ़ाव की बात करें तो नूंह जिले के मंदकोला क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक 3.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं नारनौल जैसे कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments