राजनीति
बाइक सवार को बचाने में ई-रिक्शा पलटा
तीन महिलाएं घायल
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे में नवीन कृषि मंडी परिषद के पास रविवार को एक ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गईं। महिलाएं ऐहार गांव स्थित बाल्हेश्वर मंदिर से दर्शन कर लौट रही थीं। ई-रिक्शा में महिलाएं और बच्चे सवार थे। गांधी चौराहा स्थित मंडी समिति गेट के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया।
उसे बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा असंतुलित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसे में धन्नीपुर गांव निवासी कंचन, सविता और गुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गईं। बच्चे सुरक्षित बच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

Comments