New Expressway: हरियाणा से होकर गुजरेगा ये नया एक्सप्रेसवे, इन लोगों को मिलेगा फायदा

Sandeep Kumar  Picture
Published On

New Expressway: उत्तर प्रदेश को जल्द ही एक और बड़ा एक्सप्रेसवे मिलने जा रहा है। पानीपत से गोरखपुर तक बनने वाले इस नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए ड्रोन सर्वे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

National Highways Authority of India (एनएचएआई) ने पहला 3(ए) सर्वे पूरा कर लिया है, जबकि दूसरा 3(ए) सर्वे अगले दस दिनों में पूरा होने की संभावना है।

किसे नहीं मिलेगा मुआवजा?

ड्रोन सर्वे पूरा होने के बाद गजट प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद एलाइनमेंट के दायरे में आने वाले गाटों (भूमि खंडों) की खरीद-बिक्री पर रोक लगेगी। एलाइनमेंट घोषित होने के बाद किए गए नए निर्माण पर मुआवजा नहीं दिया जाएगा।

कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका Read More कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका

इसलिए प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को किसी भी नए निर्माण से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर बर्मा सेतु का किया उद्घाटन  Read More प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर बर्मा सेतु का किया उद्घाटन 

ड्रोन से टोपोग्राफी और डिजिटल मैपिंग

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस Read More लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

ड्रोन के जरिए टोपोग्राफी सर्वे के दौरान एलाइनमेंट क्षेत्र में मौजूद मकान, नदियां, बिजली लाइनें और अन्य संरचनाओं का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। इंजीनियर कार्यालय में बैठकर ही पूरे क्षेत्र का विस्तृत डेटा देख सकेंगे।

गोरखपुर सदर के 24 और 22 राजस्व गांवों के साथ कुशीनगर के कप्तानगंज और हाटा क्षेत्र के 19 गांवों में एलाइनमेंट सर्वे किया गया है। कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र में पिलर और झंडों से मार्किंग के बाद तकनीकी सर्वेक्षण किया गया।

कितनी होगी लंबाई?

विस्तार के बाद यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुल 22 जिलों को जोड़ेगा। इसकी कुल लंबाई लगभग 750 किलोमीटर तक पहुंचने का अनुमान है। अधिकारियों के अनुसार फरवरी तक इसका विस्तृत डिजाइन तैयार कर लिया जाएगा।

भूमि अधिग्रहण में कम होंगे विवाद

ड्रोन तकनीक से तैयार डिजिटल मैपिंग के आधार पर भूमि अधिग्रहण की योजना बनाई जाएगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और विवादों की संभावना कम होगी।

इस परियोजना के साथ ही Purvanchal Expressway से जुड़ी भी सकारात्मक खबर सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे पूर्वांचल क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments