संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण
पत्रावलियों के रख-रखाव में लापरवाही क्षम्य नहीं, सफा-सफाई की जिम्मेदारी अपने-अपने विभागों के कार्यालयाध्यक्ष करें-जिलाधिकारी
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-
जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने को कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न अनुभागों एवं विभागीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी के कड़े तेवर देखने को मिले। उन्होंने पत्रावलियों के अव्यवस्थित रख-रखाव और स्वच्छता के प्रति उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के लगभग सभी महत्वपूर्ण अनुभागों का बारीकी से जायजा लिया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे।
मीटिंग हॉल एवं न्याय सहायक अनुभाग।
Read More कोन पुलिस ने किया अन्तर्राज्यीय गो-तस्कर गिरोह के सरगना सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार,भेजा न्यायालयसामान्य कार्यालय व पासपोर्ट अनुभाग।
राजस्व सहायक, ई.आर.के./आंग्ल अनुभाग।
Read More कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नाबालिक बालिका का ओवा एक्सट्रैक्शन कराने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तारस्थानीय निकाय, रिकॉर्ड रूम, मुख्य राजस्व एवं नजारत अनुभाग। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रत्येक पटल पर गए और वहां तैनात कर्मचारियों से लंबित कार्यों की प्रगति और पत्रावलियों की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से पूछताछ की। पत्रावलियों के प्रबंधन पर जोर देते हुए श्री सिंह ने कहा कि पुरानी और महत्वपूर्ण फाइलों को इस प्रकार सुव्यवस्थित रखा जाए कि आवश्यकता पड़ने पर कोई भी नया कर्मचारी उन्हें आसानी से खोज सके। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कार्यालय के कार्यों का संपादन कराना विभागीय अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अधिकारी अपने कार्यों को पूरी तरह अधीनस्थों के सहारे न छोड़ें।
उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी स्वयं विभागीय आदेशों और नियमों का अध्ययन करें और अपने मार्गदर्शन में ही कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। किसी भी स्तर पर त्रुटि पाए जाने पर सीधे संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। परिसर की सुंदरता को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यालय कक्षों के साथ-साथ पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता बनी रहनी चाहिए। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपने-अपने अनुभागों में सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी।
इसके साथ ही, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को तकनीकी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए ताकि जनता को दी जाने वाली डिजिटल सेवाओं में कोई बाधा न आए। इस औचक निरीक्षण के समय जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी इंद्रभान सिंह, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा और कलेक्ट्रेट नाजिर बाबू लाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments