संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
पुरानी रंजिश या गैंगवार… मुख्तार के शूटर की गोली मारकर हत्या, बाराबंकी दहला
मुख्तार का करीबी माना जाता था बॉबी पुलिस महकमे में हड़कंप
बाराबंकी।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। कुख्यात माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के करीबी और कथित शार्प शूटर रहे वकील शोएब किडवाई उर्फ बॉबी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
यह वारदात लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर असेनी मोड़ के पास हुई। बताया जा रहा है कि बॉबी लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने करीब 15 राउंड से अधिक गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही बॉबी की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, वारदात इतनी अचानक और तेज थी कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं।
मुख्तार का करीबी माना जाता था बॉबी
शोएब किडवाई उर्फ बॉबी बाराबंकी कोर्ट में वकालत करता था, लेकिन उसकी पहचान मुख्तार अंसारी के करीबी और शार्प शूटर के रूप में भी थी। इसी कारण यह हत्या गैंगवार या पुरानी रंजिश का नतीजा मानी जा रही है।
पुलिस महकमे में हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिले के वरिष्ठ अधिकारी, नगर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। गैंगवार और आपसी रंजिश, दोनों एंगल पर पड़ताल जारी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Comments