Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में एक बार फिर मौसम करवट लेने के संकेत दे रहा है। अगर आप यह मान रहे हैं कि ठंड अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है, तो यह धारणा गलत साबित हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बारिश, घने कोहरे और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इससे आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने और ठंडी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 9 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाले की भी आशंका है। वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी सर्दी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में 9 फरवरी को धुंध छाई रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन हवा की गुणवत्ता चिंता बढ़ा सकती है। अनुमान के अनुसार दिल्ली का AQI करीब 230 रह सकता है, जो खराब श्रेणी में आता है।

उत्तर प्रदेश में फिलहाल ठंड का असर कुछ कम जरूर हुआ है, लेकिन मौसम फिर से बदल सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य के उत्तरी हिस्सों में दिख सकता है। इसके चलते कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी संभव है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहने और 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

रेत माफियाओं का बड़ा खेल उजागर: 200 घनफीट के नाम पर 130 घनफीट रेत,जनता से खुली लूट Read More रेत माफियाओं का बड़ा खेल उजागर: 200 घनफीट के नाम पर 130 घनफीट रेत,जनता से खुली लूट

बिहार के मौसम में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। राज्य के अधिकतर हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। धूप और पछुआ हवाओं के कारण दिन में थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन सुबह और शाम ठंड बनी रह सकती है।

हाईकोर्ट ने पाक्सो के आरोपी को किया बरी, कहा– नाबालिग अपनी मर्जी से गई थी, परिस्थितियां देखना भी जरूरी Read More हाईकोर्ट ने पाक्सो के आरोपी को किया बरी, कहा– नाबालिग अपनी मर्जी से गई थी, परिस्थितियां देखना भी जरूरी

राजस्थान में मौसम को लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों में मौसम बदल सकता है। 9 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, हालांकि कई इलाकों में मौसम शुष्क भी रह सकता है। तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

02 मई से 31 मई तक होगा मकान सूचीकरण, मोबाइल ऐप से होगी गणना Read More 02 मई से 31 मई तक होगा मकान सूचीकरण, मोबाइल ऐप से होगी गणना

तमिलनाडु और पुडुचेरी में आने वाले दिनों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 11 फरवरी तक तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। इस दौरान मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा और किसी बड़ी बारिश की संभावना नहीं है। सुबह के समय कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है। इसके बाद तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक उप-हिमालयी जिलों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें