बोलेरो सवार युवकों ने दूल्हे के बड़े भाई को जमकर पीटा

मांगलिक कार्यक्रम में दहशत फैला दी बोलेरो सवार युवक 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के चकमनिया गांव में शादी समारोह के दौरान बोलेरो सवार युवकों ने अगवानी के दौरान दूल्हे के बड़े भाई के साथ मारपीट कर दी। घटना से बारातियों में दहशत फैल गई। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर दी है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पडेरा गांव निवासी राहुल पुत्र बनवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार की रात बारात लेकर चकमानिया गांव पहुंचा था।
 
अगवानी के दौरान एक युवक अपने सात आठ अज्ञात साथियों के साथ वहां आया और अचानक उसके साथ मारपीट करने लगा। विरोध करने पर आरोपी धमकाते हुए बोलेरो वाहन से मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने एक युवक को नामजद करते हुए उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
 
घटना के बाद विवाह समारोह में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें