संबंधित खबरें
क्योलड़िया पुलिस ने डेढ़ साल पुराने लापता किशोरी मामले में किया दोहरे हत्याकांड का खुलासा
आरोपी ने 8 वर्ष पूर्व अपनी पत्नी की भी हत्या कर चुका है उसका भी क्यों लड़ियां पुलिस ने किया खुलासा किशोरी की हत्या के आरोप में पकड़े जाने पर पत्नी की हत्या भी की स्वीकार आरोप
बरेली/क्योलडिया। थाना क्योलड़िया पुलिस ने डेढ़ साल पुराने नाबालिग किशोरी के लापता मामले में बड़ा खुलासा करते हुए दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने किशोरी की हत्या और वर्ष 2017 में महिला की हत्या के आरोप में सलीम हुसैन और उसके साथी आसिम उर्फ अमित उर्फ ‘डॉ. बंगाली’ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पॉलीग्राफ टेस्ट के नोटिस के बाद घबराकर पश्चिम बंगाल भागने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान 11 फरवरी को भौआ बाजार के आगे बौरिया कट से उन्हें दबोच लिया गया।
पत्नी और प्रेमिका दोनों की हत्या का आरोप, तकनीकी साक्ष्यों से खुली परतें ग्राम सतवन पट्टी निवासी अजीज अहमद ने 8 जनवरी 2025 को अपनी 16 वर्षीय बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान सितंबर 2025 में कैलाश नदी किनारे गन्ने के खेत से बालों की चोटी, कपड़े और हड्डियां बरामद हुईं। डीएनए रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि अवशेष किशोरी के ही थे।
मोबाइल सीडीआर जांच में गांव के ही सलीम हुसैन की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने किशोरी को बुलाकर खेत में गला दबाकर हत्या कर दी और मोबाइल नदी में बहा दिया।जांच में यह भी सामने आया कि सलीम भौआ बाजार स्थित एक क्लीनिक में ‘डॉ. बंगाली’ के साथ काम करता था। पूछताछ में आसिम उर्फ डॉ. बंगाली ने स्वीकार किया कि उसने वर्ष 2017 में पत्नी रजनी की हत्या की साजिश रची थी। विवाद के चलते दोनों ने मिलकर महिला की गला दबाकर हत्या कर शव को दफना दिया था।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी गंभीर है। सलीम पर लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि आसिम उर्फ डॉ. बंगाली अपहरण, पॉक्सो और पत्नी हत्या जैसे मामलों में पहले भी नामजद रह चुका है।एसपी दक्षिणी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि सर्विलांस, साइबर सेल और एसओजी की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। इन अपराधियों को पकड़ने में प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह उपनिरीक्षक और अरिमर्दन सिंह अर्जित कुमार मुकेश कुमार हेडकस्टेबल नवीन कुमार कांस्टेबल सचिन कुमार लोकेंद्रसिंह लकी सिंह आदि पुलिस का सराहनीय कार्य पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी

Comments