फरियादियों की समस्याओं पर एसपी सख्त ,लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तुरंत करें समाधान

जनता की आवाज़ को प्राथमिकता के तौर पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश -एसपी

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र /उत्तर प्रदेश-

जनता की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के संकल्प के साथ शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस कार्यालय में 'जनता दर्शन' का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जनपद के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को न केवल सुना, बल्कि संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के कड़े निर्देश भी दिए।

IMG-20260206-WA0060

शिक्षकों का प्रदर्शन: RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग Read More शिक्षकों का प्रदर्शन: RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग

जनता दर्शन में जिले के विभिन्न थानों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। प्रमुख रूप से निम्नलिखित मामलों ने एसपी का ध्यान खींचा ग्रामीण क्षेत्रों से आए जमीनी विवाद के मामले व घरेलू हिंसा और आपसी मनमुटाव से जुड़ी शिकायतें।मारपीट, धोखाधड़ी और गुमशुदगी से संबंधित प्रकरण। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक पीड़ित से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया और उनकी पीड़ा को गंभीरता से सुना।

टीबी एवं स्वास रोग वार्ड में मरीज से मिलने गए परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Read More टीबी एवं स्वास रोग वार्ड में मरीज से मिलने गए परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

एसपी अभिषेक वर्मा ने अधीनस्थ अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि जन-शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायत का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर होना चाहिए ताकि पीड़ित संतुष्ट हो। जिन मामलों में तत्काल कार्यवाही की आवश्यकता है, उनमें तनिक भी विलंब न किया जाए। थानों पर आने वाले फरियादियों के साथ मर्यादित व्यवहार हो और उन्हें अनावश्यक चक्कर न लगवाए जाएं।

पेयजल टैंकर व यात्री प्रतीक्षालय कानपुर की जनता को समर्पित किया  Read More पेयजल टैंकर व यात्री प्रतीक्षालय कानपुर की जनता को समर्पित किया 

जनता दर्शन का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच की दूरी को कम करना है। जब जनता का विश्वास पुलिस पर मजबूत होगा, तभी एक सुरक्षित समाज की स्थापना संभव है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने कहा कि पुलिस कार्यालय में नियमित रूप से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम से आम जनता में सुरक्षा का भाव जागृत हो रहा है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि जिले के आला अधिकारी द्वारा सीधे सुनवाई करने से भ्रष्टाचार पर लगाम लगती है और न्याय की उम्मीद बढ़ती है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें