दिल्ली में AAP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, सौरभ भारद्वाज समेत कई नेता हिरासत में

आप कार्यकर्ता कमल ध्यानी को श्रद्धांजलि देने और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए घटनास्थल पर एकत्र हुए थे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने पहले से अनुमति न होने का हवाला देते हुए कैंडल मार्च की इजाजत नहीं दी

Swatantra Prabhat Picture
Published On

नई दिल्ली।

दिल्ली जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर कमल ध्यानी की मौत के मामले को लेकर रविवार शाम आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली पुलिस के बीच टकराव देखने को मिला। जनकपुरी में कैंडल मार्च निकालने के दौरान आप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

आप कार्यकर्ता कमल ध्यानी को श्रद्धांजलि देने और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए घटनास्थल पर एकत्र हुए थे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने पहले से अनुमति न होने का हवाला देते हुए कैंडल मार्च की इजाजत नहीं दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं माने तो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की गई।

इसके बाद पुलिस ने सौरभ भारद्वाज सहित कई नेताओं को हिरासत में लेकर जनकपुरी थाने भेज दिया। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Haryana: हरियाणा बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौका Read More Haryana: हरियाणा बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौका

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ा मामला

कैंडल मार्च से पहले सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि वे शाम 5:30 बजे जनकपुरी में अपने “भाई” कमल ध्यानी को श्रद्धांजलि देने जाएंगे और वहां भारी पुलिस बल मौजूद रहेगा। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के बाद समय पर कार्रवाई नहीं की गई।

Haryana: हरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी, अब मिलेंगे सस्ते फ्लैट Read More Haryana: हरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी, अब मिलेंगे सस्ते फ्लैट

इस पोस्ट के बाद बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचने लगे, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए।

असम के उत्तर करीमगंज में अल्पसंख्यक मतदाताओं के मजबूत जनसमर्थन के साथ महिला उम्मीदवार के रूप में मुन्नी छेत्री आगे बढ़ रही हैं Read More असम के उत्तर करीमगंज में अल्पसंख्यक मतदाताओं के मजबूत जनसमर्थन के साथ महिला उम्मीदवार के रूप में मुन्नी छेत्री आगे बढ़ रही हैं

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

हिरासत में लिए जाने के बाद आप नेताओं ने रेखा गुप्ता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह मामला प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। सौरभ भारद्वाज ने पुलिस वैन से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कार्रवाई को “अलोकतांत्रिक” बताया।

कैसे हुई थी कमल ध्यानी की मौत

मूल रूप से पालम कैलाशपुरी निवासी कमल ध्यानी एचडीएफसी बैंक में टेलीकॉलर के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार देर रात वे रोहिणी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जनकपुरी क्षेत्र में जोगिंदर सिंह मार्ग पर चल रहे सड़क मरम्मत कार्य के तहत खोदे गए करीब 4.5 मीटर गहरे गड्ढे में उनकी मोटरसाइकिल गिर गई।

यह गड्ढा करीब 2 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड की मरम्मत के लिए खोदा गया था, लेकिन मौके पर उचित सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। बताया जा रहा है कि कमल ध्यानी कई घंटों तक गड्ढे में पड़े रहे, जिससे उनकी मौत हो गई।

जांच और कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं।

फिलहाल पूरे मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है और आगे भी विरोध प्रदर्शन की संभावना जताई जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें