राजनीति
भारत
कचहरी से बाइक चोरी पुलिस को नही लगा कोई सुराग
सिविल बार के गेट पर बाइक खड़ी करके किसी काम से कचहरी में गये और वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब थी
बस्ती। बस्ती जिले के बादशाह मल्टीप्लेक्स में काम करने वाले सौरभ यादव पुत्र रामभरत यादव की मोटरसाइकिल स्प्लेन्डर प्लस संख्या यूपी 51 बीजे 9385 कचहरी परिसर स्थित सिविल बार के गेट से गायब हो गई। घटना 22 जनवरी की है। बादशाहर मल्टीप्लेक्स के मालिक के सुपुत्र दीपेन्द्र सिंह एडवोकेट की बाइक मांगकर ले गये थे।
वे सिविल बार के गेट पर बाइक खड़ी करके किसी काम से कचहरी में गये और वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब थी। घटना के 10 दिन बाद भी बाइक का कोई सुराग नही लगा। 15 नवम्बर को पुराना डाकखाना मोहल्ला निवासी अभिषेक श्रीवास्तव अपने साले अधिवक्ता कुमार ऋषभ की होंडा साइन बाइक यूपी 51 एएन 9013 लेकर वी मार्ट आये थे। खरीददारी कर बाहर आये तो उनकी बाइक गायब थी।
बाइक चोरी का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था लेकिन पुलिस चोर का पता नही लगा सकी। इसी तरह अनेक मामले हैं जिनका खुलासा नही हुआ। सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद वारदात को अंजाम देने वाले पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। खास बात ये है कि ऐसे अपराध पुलिस रिकार्ड में पंजीकृत नही होते क्योंकि पुलिस खुद चाहती है कि चोरी के मामलों को पंजीकृत न करना पड़े।

Comments