Haryana: हरियाणा बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौका

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने विद्यार्थियों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। अब सेकेंडरी (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) कक्षाओं के छात्रों को अंक सुधार के लिए अतिरिक्त अवसर दिया जाएगा। यह नियम बोर्ड से संबद्ध सभी सरकारी, गैर-सरकारी स्कूलों और प्रोविजनल एसोसिएट स्टेटस प्राप्त गुरुकुलों एवं विद्यापीठों पर लागू होगा।

फरवरी में मुख्य परीक्षा, जुलाई में सुधार परीक्षा

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 12वीं कक्षा की मुख्य वार्षिक परीक्षा 25 फरवरी से और 10वीं कक्षा की परीक्षा 26 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अंक सुधार के लिए दूसरी वार्षिक परीक्षा जुलाई माह में आयोजित की जाएगी।

बेहतर प्रदर्शन वाले अंक ही होंगे फाइनल

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि फाइनल मार्कशीट में उसी परीक्षा के अंक जोड़े जाएंगे, जिसमें विद्यार्थी का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। इससे छात्रों को बिना किसी अतिरिक्त दबाव के अपने अंक सुधारने का अवसर मिलेगा।

सिर्फ रेगुलर छात्रों को मिलेगा मौका

यह सुविधा केवल रेगुलर विद्यार्थियों के लिए होगी। वही छात्र दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पहली वार्षिक परीक्षा दी होगी। पहली परीक्षा के बाद पुनः जांच, पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका की प्रति लेने की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी।

चंडीगढ़ एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवती की मौत, शिनाख्त नहीं Read More चंडीगढ़ एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवती की मौत, शिनाख्त नहीं

दूसरी परीक्षा के बाद सीमित सुविधा

बोर्ड के अनुसार, दूसरी वार्षिक परीक्षा के बाद पुनः जांच और पुनर्मूल्यांकन की सुविधा सिर्फ उन्हीं विषयों में मिलेगी, जिनकी परीक्षा दोबारा दी गई होगी।

Haryana Weather: हरियाणा में फरवरी के अंत में ही बढ़ी गर्मी, 5 शहरों में पारा 30°C पार Read More Haryana Weather: हरियाणा में फरवरी के अंत में ही बढ़ी गर्मी, 5 शहरों में पारा 30°C पार

नकल मामलों में सख्ती

जिन छात्रों पर पहली वार्षिक परीक्षा में यूएमसी (अनुचित साधन/नकल) का मामला दर्ज होगा, वे दूसरी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। हालांकि, जिन विद्यार्थियों का किसी कारणवश पेपर रद्द हुआ है, उन्हें दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।

Haryana: हरियाणा में रिश्ते हुए शर्मसार, भाई ने अपनी बहन के साथ किया दुष्कर्म Read More Haryana: हरियाणा में रिश्ते हुए शर्मसार, भाई ने अपनी बहन के साथ किया दुष्कर्म

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें