रूद्र महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा
जिसमें आचार्य लक्ष्मण ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा अर्चना कर कलश में पवित्र जल भराया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर,
जिले के इटवा तहसील क्षेत्र के ग्राम सकतपुर में ग्यारह दिवसीय रूद्र महायज्ञ को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई, रुद्र महायज्ञ का जलाभिषेक के लिए कलश यात्रा सकतपुर से होकर फारहुवा बूढ़ी राप्ती घाट पर पहुंची। जिसमें आचार्य लक्ष्मण ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा अर्चना कर कलश में पवित्र जल भराया। इसके बाद कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची जहां पर कलशों को यज्ञ मंडप में विधि विधान से स्थापित किया गया।
रामचरित्र मानस दिनेश मिश्र, संजय मिश्र, मनोहर पाण्डेय, मन्दिर पुजारी विश्वनाथ गिरी,यज्ञ के आयोजक राम कृपाल चौधरी ने बताया कि रूद्र महायज्ञ 15 फरवरी तक चलेगा। जिसमें प्रवचन के बाद रामलीला का कार्यक्रम रात में भी चलेगा।उन्होंने बताया यज्ञ के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
इस मौके पर विधायक प्रभात कुमार वर्मा, साधना चौधरी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष,चेयर मैन भारत भारी धर्म राज चौधरी, चेयर मैन बढ़नी चाफा राम प्रकाश चौधरी, जय वर्धन तिवारी,सुधीर त्रिपाठी, शिव कुमार वर्मा, संजय सिंह, रामनिवास उपाध्याय, कारिया यादव पूर्व प्रधान, हरी यादव, जमींदार अग्रहरि, सुनील कुमार पाण्डेय मंतोष पाठक, भोला चौधरी, राहुल पाण्डेय, विजय कुमार ग्राम सभा प्रधान,पुजारी वर्मा, राम बरन यादव, अमरजीत यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Comments