तीन दिवसीय गन्ना एवं चीनी मिल समितियों के अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज।
दया शंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट।
 
 

तीन दिवसीय गन्ना एवं चीनी मिल समितियों के अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ। कार्यक्रम में सहारनपुर मेरठ मुरादाबाद बरेली परिक्षेत्र के समिति अध्यक्षों के साथ साथ कोर्डिनेटर के रूप में परिक्षेत्र अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाप्रबंधक  संजय भंडारी ने के गन्ना समिति अध्यक्षों से नैनो ऊर्वरक वे इफको जल विलय उर्वरकों की बिक्री व किसानों के बीच इफको उत्पाद की उपलब्धता के बारे में चर्चा की और गन्ना समितियों द्वारा किए जा रहे हैं इफको के सहयोग की सराहना की।

इसके बाद कोरडेट प्रधानाचार्य डॉ डी के सिंह ने समिति अध्यक्षों को नैनो उर्वरक, जैव उर्वरक एव जल विलय उर्वरकों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी और साथ ही पारंपरिक यूरिया व डी.ए.पी  से हो रहे जल, मिट्टी एवं वायु प्रदूषण के साथ साथ मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभावों के बारे में भी अवगत कराया  ताकि समिति अध्यक्षों के माध्यम से उनके छेत्र के किसानों तक नैनो उर्वरक प्रयोग की सही जानकारी पहुँच सकें। कार्यक्रम के अंत में मृदा परीक्षण प्रभारी डॉक्टर हरिश्चंद्र ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में कोरडेट संस्थान से  सुमित तेवतिया , मुकेश तिवारी,  राजेश सिंह व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें