Haryana: हरियाणा की भिवानी कोर्ट परिसर में फायरिंग, पेशी पर आए युवक को बनाया निशाना
Haryana News: हरियाणा के भिवानी जिले में मंगलवार सुबह कोर्ट परिसर उस समय दहशत में आ गया, जब अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। यह फायरिंग कोर्ट में पेशी पर आए एक युवक को निशाना बनाकर की गई। अचानक हुई गोलीबारी से कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार भी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद हमलावरों की तलाश में कई पुलिस टीमें गठित कर आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कराई गई।
पुलिस के अनुसार फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले हमलावरों की संख्या तीन हो सकती है।
घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी कोर्ट परिसर पहुंचे और सबूत जुटाने का काम शुरू किया गया। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हिरासत में लिए गए युवक हमलावर हैं या किसी अन्य मामले से जुड़े हुए हैं।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments