बस्ती मे करंट की चपेट मे आई दोलड़कियों की मौत, कबाड़ बटोरकर करती थीं गुजारा

स्थानीय लोगों की माने तो कबाड़ बटोरते समय दोनो लड़कियां करंट की चपेट मे आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

बस्ती।
 
बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पचपेड़िया रोड पर कबाड़ बटोरने वाली दो लड़कियों की मौत हो गई। उनका शव बिजली के खंभे के निकट कूड़ों के ढेर पर मिला है। जानकारी के अनुसार कूड़ा बटोरते समय दोनो लड़कियां ऊपर से गये बिजली के तार की चपेट मे आ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना मे बिजली विभाग की लापरवाही सामने आ रही है।
 
स्थानीय लोगों की माने तो कबाड़ बटोरते समय दोनो लड़कियां करंट की चपेट मे आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनो लड़कियां रोजाना कबाड़ बटोरकर अपना जीवनयापन करती थीं। लड़कियों की पहचान कांशीराम आवास की काजल पुत्री मौलबी और करिश्मा पुत्री अर्जुन के रूप मे हुई है।
 
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गुस्सा है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार ध्यान देते तो इतनी बड़ी घटना न घटती। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुरानी बस्ती पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें