Haryana: हरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी, अब मिलेंगे सस्ते फ्लैट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल ने शुक्रवार को रोहतक जिले का पहला आधिकारिक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला पुलिस अधिकारियों से सीधे संवाद स्थापित कर जमीनी स्तर की चुनौतियों, पुलिसिंग की गुणवत्ता और आमजन की अपेक्षाओं पर विस्तृत चर्चा की।

डीजीपी ने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग के लिए फील्ड स्तर की समस्याओं को समझना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार, त्वरित कार्रवाई और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

पुलिसकर्मियों के लिए सस्ते फ्लैट और मकान की योजना

डीजीपी अजय सिंघल ने बताया कि पुलिसकर्मियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए ईएमआई पर सस्ते फ्लैट और मकान उपलब्ध करवाने की योजना पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का कल्याण मजबूत पुलिसिंग की नींव है।

डीजीपी ने स्पष्ट किया कि हरियाणा पुलिस अपने जवानों के सम्मान, सुरक्षा और भविष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए योजनाबद्ध और संवेदनशील तरीके से कार्य किया जा रहा है।

बलरामपुर के सोहेलवा से काटी गई शीशम और सागौन की 24 बोटा लकड़ी बरामद, दो गिरफ्तार Read More बलरामपुर के सोहेलवा से काटी गई शीशम और सागौन की 24 बोटा लकड़ी बरामद, दो गिरफ्तार

एक्स-ग्रेशिया योजना के तहत 300 करोड़ की सहायता

उन्होंने जानकारी दी कि HDFC बैंक के सहयोग से लागू एक्स-ग्रेशिया योजना के तहत अब तक लगभग 300 करोड़ रुपये की सहायता राशि शहीद व दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को दी जा चुकी है।

प्रयागराज महाकुंभ 2025 से वायरल हुई मोनालिसा ने केरल में फरमान खान से की शादी Read More प्रयागराज महाकुंभ 2025 से वायरल हुई मोनालिसा ने केरल में फरमान खान से की शादी

बेटियों की शादी से लेकर शिक्षा तक आर्थिक मदद

डीजीपी ने बताया कि पुलिसकर्मियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू हैं, जिनमें पुलिसकर्मियों की बेटियों के विवाह के लिए 5 लाख रुपये की सहायता, बच्चों की शिक्षा के लिए 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद, आवासीय सुविधाओं का विस्तार, नियमित स्वास्थ्य जांच, बैंक्वेट हाल की सुविधा शामिल है

जिला ब्राह्मण महासभा की त्रैमासिक सामान्य सभा Read More जिला ब्राह्मण महासभा की त्रैमासिक सामान्य सभा

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments