Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, फरवरी में ही महसूस होने लगी मार्च जैसी गर्मी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और ठंड का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। शनिवार को जारी मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में दिन और रात दोनों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे फरवरी की शुरुआत में ही हल्की गर्माहट महसूस होने लगी है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी), चंडीगढ़ के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी औसतन 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन के समय तेज धूप के कारण तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक बना हुआ है, जो आने वाले दिनों में गर्मी की जल्द दस्तक के संकेत दे रहा है।

प्रदेश में महेंद्रगढ़ सबसे गर्म जिला बनकर उभरा है, जहां अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद फरीदाबाद में 25.4 डिग्री और भिवानी में करीब 24 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी के पहले पखवाड़े में इस तरह की गर्माहट असामान्य नहीं है, लेकिन लगातार बढ़ता पारा मौसम के तेजी से बदलने का संकेत जरूर देता है।

दिन और रात के तापमान में 15 से 18 डिग्री तक का अंतर स्वास्थ्य के लिहाज से संवेदनशील माना जा रहा है। सुबह और शाम हल्की ठंड जबकि दोपहर में गर्मी के कारण सर्दी-जुकाम, वायरल और बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। चिकित्सकों ने लोगों को सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े पहनने और दोपहर में धूप से बचाव की सलाह दी है।

Haryana: हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, विभाग ने किया ये ऐलान  Read More Haryana: हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, विभाग ने किया ये ऐलान

मौसम में इस बदलाव का असर फसलों पर भी पड़ रहा है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को गेहूं और सरसों की फसल में नमी बनाए रखने के लिए जरूरत के अनुसार हल्की सिंचाई करने की सलाह दी है। इस समय गेहूं टिलरिंग और सरसों फूल आने की अवस्था में है, ऐसे में नमी की कमी फसल को नुकसान पहुंचा सकती है।

Haryana 12th Exam: हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा का फिजिकल एजुकेशन एग्जाम आज,  320 उड़नदस्ते तैनात Read More Haryana 12th Exam: हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा का फिजिकल एजुकेशन एग्जाम आज, 320 उड़नदस्ते तैनात

बढ़ते तापमान और बदलती आर्द्रता के कारण सरसों में चेपा और सफेद रस्ट जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। किसानों को खेतों की नियमित निगरानी करने और मौसम साफ रहने पर अनुशंसित दवाओं के छिड़काव की सलाह दी गई है। वहीं सब्जियों और बरसीम की कटाई ओस सूखने के बाद करने को कहा गया है, ताकि सड़न की समस्या से बचा जा सके।

Haryana Weather: हरियाणा में मार्च की शुरुआत के साथ बढ़ी गर्मी, 33°C के पार पहुंचा पारा Read More Haryana Weather: हरियाणा में मार्च की शुरुआत के साथ बढ़ी गर्मी, 33°C के पार पहुंचा पारा

हालांकि दिन के मुकाबले रातें अभी भी ठंडी बनी हुई हैं। राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 1.6 डिग्री अधिक चल रहा है। सबसे कम न्यूनतम तापमान महेंद्रगढ़ में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा हिसार में 9.1 डिग्री, भिवानी में 9.0 डिग्री और सोनीपत में 8.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ, जबकि अंबाला और रोहतक में रात का पारा 11 से 12 डिग्री के बीच रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रह सकता है। इससे दिन में गर्मी का अहसास और बढ़ेगा, जबकि सुबह-शाम की ठंड फिलहाल बनी रहने की संभावना है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार