Haryana: हरियाणा में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, इन ठिकानों पर छापेमारी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में बुधवार सुबह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। शहर के अलग-अलग इलाकों में 6 से 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में कई स्कूल, कंपनियों के कार्यालय और कारोबारी मालिकों के आवास शामिल बताए जा रहे हैं।

सुबह 6 बजे शुरू हुई रेड, पुलिस बल भी साथ

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 6 बजे इनकम टैक्स विभाग की कई टीमें पुलिस बल के साथ फरीदाबाद पहुंचीं। इसके बाद टीमों को शहर के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ डिप्लॉय किया गया। अधिकारियों का कहना है कि फरीदाबाद में पहली बार इतनी बड़े स्तर पर एकसाथ रेड की जा रही है।

शहर के कई सेक्टरों में छापेमारी

दिल्ली की एक अदालत ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले का संज्ञान लिया Read More दिल्ली की एक अदालत ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले का संज्ञान लिया

इनकम टैक्स की टीमें फरीदाबाद के कई प्रमुख इलाकों में कार्रवाई कर रही हैं। जिन स्थानों पर छापेमारी की सूचना है, उनमें सेक्टर-11 स्थित हिंदुस्तान सिक्योरिटी का ऑफिस, सेक्टर-21 में एक आवास, सेक्टर-17 और सेक्टर-28 के ठिकाने, नहर पार इलाके के कई स्कूल, सेक्टर-9 में कारोबारी के घर पर भी रेड शामिल हैं। 

वकील अपने क्लाइंट्स के हितों को आगे बढ़ाने के लिए PIL याचिकाकर्ता नहीं बन सकता: इलाहाबाद हाईकोर्ट Read More वकील अपने क्लाइंट्स के हितों को आगे बढ़ाने के लिए PIL याचिकाकर्ता नहीं बन सकता: इलाहाबाद हाईकोर्ट

सूत्रों के मुताबिक सेक्टर-9 के मकान नंबर 504-505 में स्थित रानी रोड के मालिक दीपक गुप्ता के आवास पर भी इनकम टैक्स विभाग की टीम छापेमारी कर रही है।

एस.एम.एस. ऑफ इंस्टीट्युशन्स के संस्थापक स्व. सतीश कुमार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन Read More एस.एम.एस. ऑफ इंस्टीट्युशन्स के संस्थापक स्व. सतीश कुमार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

6 से 8 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फिलहाल 6 से 8 ठिकानों पर जांच जारी है। सभी जगहों पर दस्तावेजों, खातों और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है।

बड़ी फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन को लेकर जांच

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बड़ी फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के संदेह में की जा रही है। इनकम टैक्स विभाग की टीमें स्कूलों और कंपनियों के वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही हैं और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल इनकम टैक्स विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। छापेमारी पूरी होने के बाद ही कार्रवाई और बरामदगी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार