SIR प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा, समाजवादी पार्टी ने प्रसासन को ज्ञापन सौंपा
इसी कड़ी में इटवा विधानसभा के बूथ सं0-311, 312 गंगवल पर 163 व 69 लोगों का नाम भाजपा नेता के द्वारा फर्जी नाम से भरकर वोट काटने के लिए बी०एल०ओ० पर दबाव बनाया गया
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर,
समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को पूर्व विधायक विजय पासवान के अगुवाई में एसआईआर फॉर्म में भरने में गड़बड़ी किए जाने को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा,
ज्ञापन में कहां गया है कि SIR के द्वितीय चरण में ऐसी लगातार सूचनाएं मिल रही हैं कि सिद्धार्थनगर जिले के कपिलवस्तु शोहरतगढ़ बांसी, इटवा, इमरियागंज के विधान सभाओं के बूथों पर भाजपा के लोग गलत तरीके से फर्जी लोगों के नाम से फार्म-7 भरकर (टाइप किया हुआ प्रिन्टेड) नाम काटने का बी०एल०ओ० पर दबाव बनाया जा रहा है।
इसी कड़ी में इटवा विधानसभा के बूथ सं0-311, 312 गंगवल पर 163 व 69 लोगों का नाम भाजपा नेता के द्वारा फर्जी नाम से भरकर वोट काटने के लिए बी०एल०ओ० पर दबाव बनाया गया, जो कि हमारे नेता तथा कार्यकर्ताओं के सजगता से पकड़ में आ गया. ऐसी ही शिकायतें लगातार कपिलवस्तु, बांसी, डुमरियागंज, शोहरतगढ़ विधान सभा क्षेत्रों में फार्म-7 के जरिए फर्जी नाम से भाजपा के लोग वोट कटवाने के लिए बी०एल०ओ० पर दबाव बनाकर किया जारहा है,
जो कि लोकतन्त्र के लिए घातक है। इसी प्रकार विगत दिनों शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अलीदापुर के प्रधान पंकज चौबे अपने सहयोगियों के द्वारा गलत तरीके से वोट काटने के लिए बी०एल०ओ० विजय यादव के ऊपर दबाव बना रहे थे, मना करने पर उनके ऊपर प्राणघातक हमलाकर मरणासन्न कर दिया गया, उन मनबढ़ों को तत्काल गिरफ्तार किया जाये। फार्म-7 को सत्यापित कराया जाये। जो लोग मनमानी एवं फर्जी तरीके से फार्म-7 भकर कर लोगों का नाम कटवाने का काम कर रहे हैं, बूथ स्तर पर जॉच की जाए, तथा उनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाये और कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाय।
इस दौरान पूर्व विधायक विजय पासवान, विभा शुक्ला, जोखन चौधरी, प्रदीप, घनश्याम जायसवाल, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, लवकुश सोनी, राममिलन भारती भारी संख्या में लोग मौजूद रहे

Comments