Haryana: हरियाणा के सिरसा में सीवरेज लाइन में उतरे युवक की मौत, गैस से हुआ हादसा

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: सिरसा जिले के केलनिया रोड पर सीवरेज लाइन की पैमाइश करने गए 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक सीवरेज लाइन में उतरने के बाद लापता हो गया था, जिसका शव करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। मृतक की पहचान गोलू पुत्र ज्ञानचंद के रूप में हुई है, जो कंगनपुर गांव का रहने वाला था। गोलू शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं।

सीवरेज गैस से बेहोश होकर गिरा युवक

स्थानीय लोगों के अनुसार, दो युवक सीवरेज लाइन की पैमाइश करने के लिए मौके पर पहुंचे थे। गोलू पहले सीवरेज लाइन के अंदर उतरा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। उसे बचाने के लिए दूसरा युवक राजाराम भी सीवरेज में उतरा, जहां जहरीली गैस के कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और रस्सी की मदद से राजाराम को बाहर निकाला।

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव

दिल्ली की सड़कों से बसें ग़ायब अपने मंजिल पहुंचने के लिए यात्री परेशान Read More दिल्ली की सड़कों से बसें ग़ायब अपने मंजिल पहुंचने के लिए यात्री परेशान

राजाराम को बाहर निकालने के बाद गोलू की तलाश शुरू की गई। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोलू का शव सीवरेज लाइन से बरामद किया गया। घटना के करीब दो घंटे बाद तक भी कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, गांव के युवक पर आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार Read More संदिग्ध हालात में युवक की मौत, गांव के युवक पर आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

परिजनों के गंभीर आरोप, ठेकेदार भी नदारद

New Highway: यूपी में बनेगा 81 किलोमीटर लंबा नया हाईवे, ये जिले होंगे कनेक्ट Read More New Highway: यूपी में बनेगा 81 किलोमीटर लंबा नया हाईवे, ये जिले होंगे कनेक्ट

मृतक के परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि हादसे के समय न तो कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही संबंधित ठेकेदार। परिजनों ने बताया कि यह सीवरेज लाइन ढानियों के पास है और अक्सर टूटी रहती है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज उनके बेटे की जान गई है, कल किसी और का बेटा भी इसकी चपेट में आ सकता है।

राजनीतिक दलों पर भी साधा निशाना

परिवार ने राजनीतिक दलों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय नेता वोट मांगने घर-घर आते हैं, लेकिन जब किसी परिवार पर दुख का पहाड़ टूटता है, तो कोई मदद के लिए आगे नहीं आता। परिजनों ने मृतक परिवार को उचित मुआवजा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विधायक मौके पर पहुंचे, कार्रवाई का आश्वासन

घटना की सूचना मिलने पर सिरसा विधायक गोकुल सेतिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया और कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने शहर में जगह-जगह खुले और टूटे पड़े सीवरेज ढक्कनों को जल्द से जल्द ठीक कराने और उन्हें सुरक्षित रूप से ढकने के निर्देश देने की बात भी कही।

शव सिविल अस्पताल भेजा गया

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें