राजनीति
भारत
चलती बाइक से महिला ने लगाई छलांग
गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के रायबरेली रोड स्थित फायर स्टेशन के पास शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला चलती बाइक से अचानक सड़क पर कूद गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार गौराकाशी मोहल्ला निवासी पूजा चौरसिया (40) पत्नी राहुल चौरसिया अपने बेटे रुद्राक्ष के साथ बाइक से नगर के आचार्य नगर मोहल्ला स्थित शनि मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रही थीं। फायर स्टेशन के पास पहुंचते ही महिला ने अचानक चलती बाइक से छलांग लगा दी।
घटना को देखकर मौके पर मौजूद फायर स्टेशन के कर्मचारियों ने तुरंत मदद की और पुलिस को सूचना दी। फायर कर्मियों द्वारा घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
युवक ने डॉक्टरों को बताया कि महिला ने अचानक चलती बाइक से छलांग लगा दी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments