केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) फरवरी 2026 संपन्न

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के 18 सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालयों कुल 8638 अभ्यर्थियों को शामिल होना था,यह परीक्षा प्रथम पाली  में कक्षा 6 से 8 तक जूनियर वर्ग  के विद्यालयों में शिक्षक भर्ती पात्रता हासिल करने के लिए सम्पन्न हुई।18 केंद्रों पर 8638 में 849 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे जबकि 7789 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।सभी केन्द्रों पर परीक्षा सीसीटीवी की  निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।सभी विद्यालयों में अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक 7.30 बजे से आरम्भ हुआ।सभी केन्द्रों पर पुलिस की व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त रही।न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल व सिटी कोर्डिनेटर बीके सोनी और सीबीएसई बोर्ड द्वारा जनपद में भेजे गये अधिकारी सचल दल के रूप में सभी विद्यालयों का दौरा करते रहे।
 
न्यू एन्जिल्स पर प्रथम पाली में 600 अभ्यर्थी आबंटित  थे जिसमें 536 उपस्थित रहे और 64 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।दूसरी पाली की परीक्षा के लिये बायोमेट्रिक 1 बजे से आरम्भ हुआ। 2.30 बजे से प्रारंभ यह परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक के अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती पात्रता हासिल करने के लिये कराई गयी। 18 केंद्रों पर कुल 4351 अभ्यर्थी आबंटित थे,उपस्थित अभ्यर्थियों की  संख्या 4027 रही और 324 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।न्यू एन्जिल्स में दूसरी पाली  में आबंटित 600 छात्रों में से 547 उपस्थित रहे और 53 अनुपस्थित रहे  दूसरी पाली की परीक्षा 5 बजे समाप्त हुई। दोनों पाली की परीक्षाओं में प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला।

About The Author

Post Comments

Comments