राजनीति
भारत
बाइक सवार ने पैदल जा रहें बुजुर्ग को मारी टक्कर
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के मेरुई गांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे बुजुर्ग किसान को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव निवासी राजाराम (70) खेत से पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान साउंड लादकर जा रही बाइक बेकाबू हो गई। बाइक सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग सड़क पर औधे मुंह गिर पड़े। राहगीरों ने घायल बुजुर्ग को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। बाद में हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Comments